Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Today: पंजाब के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Punjab Weather Update 21 feb

Punjab Weather Update 21 feb

Punjab Weather Today : पंजाब में एक बार फिर ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने राज्य के 15 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह कोहरा खासतौर पर सुबह और देर शाम के समय असर दिखाएगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि 8 फरवरी तक किसी भी तरह की बारिश का अनुमान नहीं है और मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन ठंड बरकरार

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो बठिंडा सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज जिन जिलों में घने से बहुत घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है, उनमें शामिल हैं:

अमृतसर

तरनतारन

कपूरथला

जालंधर

लुधियाना

संगरूर

पटियाला

बरनाला

मानसा

इसके अलावा फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर और बठिंडा में भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

सोमवार को पटियाला, हलवारा, बठिंडा और फरीदकोट में घने कोहरे के कारण दृश्यता 40 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा।

5 फरवरी को सक्रिय रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय पंजाब और हरियाणा के आसपास 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। इसके अलावा, ऊपरी वायुमंडल में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

अनुमान है कि 5 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इससे बारिश के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

5 और 6 फरवरी को चल सकती हैं तेज़ हवाएं

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि राज्य में मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा, लेकिन 5 और 6 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इससे ठंड का अहसास थोड़ा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Bikram Majithia आज नाभा जेल से होंगे रिहा, समर्थकों में उत्साह; पत्नी बोलीं- सच और विश्वास की जीत

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

4 फरवरी: मौसम साफ रहेगा, कोई चेतावनी नहीं

5 फरवरी: मौसम शुष्क, कोई अलर्ट नहीं

6 फरवरी: मौसम शुष्क, कोई चेतावनी नहीं

Exit mobile version