Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: इस महीने पड़ेगी अप्रैल-मई जैसी गर्मी… 4 दिन स्थिर रहेगा तापमान; पढ़ें लेटेस्ट Update

Punjab Weather Update 1 march

Punjab Weather Update 1 march

Punjab Weather Update: पंजाब में अब दिन के समय अप्रैल-मई जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। बता दें कि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहती है, लेकिन दोपहर में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम पूरी तरह से सूखा रहेगा और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। इसके साथ ही प्री-मॉनसून सीज़न शुरू हो गया है, जो मई तक जारी रहेगा।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। फरीदकोट और बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें :

पूरे हफ़्ते मौसम रहेगा सूखा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे हफ़्ते पंजाब में मौसम सूखा रहेगा। होली के मौके पर भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। तेज़ हवाएँ लगातार चल सकती हैं। विभाग का अनुमान है कि मार्च से मई तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे हीट वेव की संभावना भी बन सकती है।

अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 1 से 4 मार्च तक अलग-अलग क्षेत्रों में तेज़ सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें :

Exit mobile version