Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी है। रविवार को राज्यभर में न्यूनतम तापमान औसतन 0.2 डिग्री घटकर सामान्य से लगभग नवंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तरी और पूर्वी पंजाब जिनमें अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं यहां में दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में यह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
रात के तापमान की बात करें तो उत्तरी जिलों में यह 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि राज्य के कुछ हिस्सों में सर्दी सामान्य से नीचे जा सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास बढ़ेगा।
हालांकि, तापमान में गिरावट के बावजूद प्रदूषण से राहत फिलहाल संभव नहीं दिख रही। पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार देखा गया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है। बारिश के अभाव में प्रदूषण के स्तर फिर से बढ़ सकते हैं। मौसम केंद्र ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दो हफ्तों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हवा की दिशा में हल्के बदलाव से थोड़ी सफाई जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन जब तक बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण के प्रभाव से पूर्ण राहत मिलना मुश्किल है। कुल मिलाकर, पंजाब में सर्दी दस्तक दे चुकी है, लेकिन साफ हवा के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

