Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, कई जिलों में लू का अलर्ट; जानें कब होगी बारिश

Punjab Weather Update 17 July

Punjab Weather Update 17 July

Punjab Weather Update 17 July : पंजाब में इस समय मानसून की रफ्तार धीमी है। बारिश कम होने की वजह से कई जिलों में तेज गर्मी और उमस पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के 8 जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

आज और 18 जुलाई को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में तेज गर्मी पड़ सकती है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 जुलाई को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में भी बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:

19 जुलाई को किसी तरह का मौसम अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 20 जुलाई को पंजाब में मानसून और मजबूत हो सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

तापमान की बात करें तो गुरुवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version