Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather News: फिर सताएगी गर्मी… IMD ने जारी किया 3 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट

May 17, 2026

Punjab Weather News: फिर सताएगी गर्मी… IMD ने जारी किया 3 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट

Punjab Weather Update : पंजाब में आज यानी 16 मई को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर से तेज हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 17 मई से प्रदेश में तापमान बढ़ना शुरू होगा और अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली। इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम बना हुआ है और कई इलाकों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:

राज्य में अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक जिले में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। अमृतसर में तापमान में सबसे ज्यादा 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बठिंडा और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 34.6 डिग्री, लुधियाना में 36.8 डिग्री, पटियाला में 38.8 डिग्री और बठिंडा एयरपोर्ट पर 39.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मोहाली, फाजिल्का, फिरोजपुर, रोपड़ और अन्य जिलों में भी तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

17 मई: फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

18 मई: फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

19 मई: दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें