Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: 4 दिनों में रातों का बदलेगा मौसम, इन इलाकों में पड़ेगा कोहरा

November 23, 2025

पंजाब में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: 4 दिनों में रातों का बदलेगा मौसम, इन इलाकों में पड़ेगा कोहरा

अमृतसर: पंजाब में सर्दी ने एक बार फिर दस्तक तेज़ कर दी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले चार दिनों के भीतर रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज हो सकती है। कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है, जबकि अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग ने फिलहाल किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य स्तर के करीब पहुंच चुका है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।

27 नवंबर को भी साफ़ मौसम की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को भी पंजाब और चंडीगढ़ में आसमान साफ़ रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब में दिन का तापमान 22–24 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में यह 24–26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा नीचे ही रहेगा।

रातें होंगी और सर्द: न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक

उत्तर–पश्चिमी जिलों जैसे गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, फिरोज़पुर और फाज़िल्का में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे दर्ज होने की उम्मीद है। दिल्ली- अंबाला और अंबाला- अमृतसर हाईवे पर भी मौसम साफ़ रहने की भविष्यवाणी है, जिससे विज़िबिलिटी बनी रहेगी।

हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ी, AQI बढ़ने लगा

ठंड बढ़ने के साथ पंजाब और चंडीगढ़ की हवा भी खराब होने लगी है। पराली जलाने और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता दिख रहा है। चंडीगढ़ में सुबह 7 बजे AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:

सेक्टर-22: 174

सेक्टर-25: 163

सेक्टर-53: 157

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताज़ा अपडेट

पंजाब के कई शहर भी खराब हवा से जूझ रहे हैं:

अमृतसर: 190, जालंधर: 126, खन्ना: 124, लुधियाना: 147, मंडी गोबिंदगढ़: 186, पटियाला: 162 हालांकि, बठिंडा और रूपनगर का एयर क्वालिटी डेटा मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें