Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दरअसल पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य से अधिक ठंडा महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले दो दिनों तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान तेज़ हवाओं, गरज-चमक, आंधी-तूफ़ान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
इन ज़िलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी
पूर्वानुमान के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के कुछ इलाकों में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों जिनमें अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मोहाली सहित कुल 19 ज़िले शामिल हैं में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :
कहां कितनी बारिश और तापमान
हाल ही में हुई बारिश में पठानकोट और अमृतसर में सबसे अधिक बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि लुधियाना और चंडीगढ़ में बहुत हल्की बारिश हुई।
तापमान की बात करें तो अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे मौसम सुहावना लेकिन ठंडा हो गया है।
ये भी देखें :
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद इसमें और गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...