Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: इन 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, जानें अगले कुछ दिनों का हाल

Punjab Weather Update 14 July

Punjab Weather Update 14 July

Punjab Weather Update 20 June: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके सात ही IMD ने 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी हैें।

7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और रूपनगर में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने इस स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में फिलहाल आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।

ये भी पढ़ें:

तापमान में आई गिरावट

राज्य में तापमान में लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को पटियाला में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

22 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 जून तक पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। हालांकि अगले एक सप्ताह तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद 23 जून से मौसम के सामान्य और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

21 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में आंधी की संभावना। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

22 जून: फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान।

23 जून: किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version