Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में तेज धूप से बदला मौसम… जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

February 21, 2026

Punjab Weather: पंजाब में तेज धूप से बदला मौसम… जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने तेजी से करवट ली है और ठंड अब लगभग विदा होती नजर आ रही है। सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में खिली धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और माहौल गर्मियों जैसा लगने लगा है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में आने वाले सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली हवाएं तापमान को और ऊपर ले जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें :

बीते 24 घंटों के दौरान औसत तापमान में लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस महीने अब तक महज 0.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 20.1 मिमी होता है। यानी अब तक करीब 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अधिकांश जिलों में या तो बिल्कुल वर्षा नहीं हुई या बहुत कम दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, फिलहाल प्रदेश में गर्म और शुष्क मौसम बने रहने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें