Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी

Punjab Weather Update 4 August

Punjab Weather Update 4 August

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :

अगले 2-3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब के ऊपर मानसूनी ट्रफ सक्रिय है, जबकि जम्मू क्षेत्र की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इसी वजह से अगले 48 से 72 घंटों तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। चंडीगढ़ में भी बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है।

तापमान में मामूली बढ़ोतरी

बारिश की गतिविधियों के बीच राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बारिश की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। लोगों से कहा गया है कि मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा साझा किए गए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर जरूरी जानकारी दें।

ये भी पढ़ें :

बांधों का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं

लगातार हो रही बारिश के कारण भाखड़ा और पोंग बांध में पानी की मात्रा बढ़ रही है। भाखड़ा बांध में पानी का स्तर 1588.36 फीट और पोंग बांध में 1325.78 फीट दर्ज किया गया है। दोनों बांधों में पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी पानी का स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है और बांधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version