Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक कड़ाके की सर्दी का असर बना रहेगा। घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए आज के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे
राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक पूरे पंजाब में लागू रहेगा।
बठिंडा रहा सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों में पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
10 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी।
शीतलहर का भी रहेगा असर
प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर दक्षिण और मध्य पंजाब के जिलों में ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।
तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम में बदलाव के संकेत
फिलहाल ऊपरी वायुमंडल में तेज हवाएं सक्रिय हैं, जिनकी रफ्तार काफी अधिक बताई जा रही है। इससे ठंड बढ़ रही है, हालांकि कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
ये भी पढ़ें: आज इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ परिवार में हर्षोल्लास भी
18 जनवरी से बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 18 से 21 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: कोहरा, पाला और सर्द हवाएं; पंजाब-हरियाणा में शून्य के करीब तापमान, कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी
अगले कुछ दिनों में मिलेगी ठंड से राहत
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...