Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी; पढ़ें Weather Update

Punjab Weather Update 19 August

Punjab Weather Update 19 August

Punjab Weather Update 26 June : पंजाब में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश बढ़ सकती है। खासकर 27 और 28 जून को कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 1 से 2 दिनों में मानसून और मजबूत होगा। इससे कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान कम होगा और चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में रहेगा बारिश का अधिक असर

27 जून को अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और नवांशहर में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन सकती है। चंडीगढ़, पटियाला, रूपनगर और मालवा क्षेत्र में भी मौसम तेजी से बदलेगा और सप्ताहांत के दौरान तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मोगा सहित दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में भी मौसम सुहावना रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

26 जून: राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

27 और 28 जून: इन दो दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

29 जून से 1 जुलाई: बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि इसकी तीव्रता पहले की तुलना में कुछ कम रह सकती है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Exit mobile version