Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं के आसार

January 20, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं के आसार

Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। इसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। फिलहाल राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 4.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.9 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें अमृतसर सबसे ठंडा जिला रहा।

इन 7 जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में घने कोहरे की संभावना जताई है। इन इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। हालांकि, फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को अमृतसर में शीतलहर का असर देखा गया, जहां विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। वहीं बठिंडा में दृश्यता महज 80 मीटर दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब उत्तर पंजाब को प्रभावित कर रहा है। यह सिस्टम ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है, जिसके चलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 21 जनवरी की रात एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश कर सकता है, जिससे मौसम दोबारा बिगड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: देशभर में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, ठंड के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

तापमान में फिलहाल नहीं होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है।

अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें