Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का बदला मिज़ाज, छाएगा घना कोहरा, इन जिलों में बारिश के आसार

Haryana weather 12 feb

Haryana weather 12 feb

Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ी इलाकों पर सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब राज्य में दिखने लगा है, जबकि इसके पीछे दो और सिस्टम सक्रिय होने वाले हैं। इसी वजह से मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार से बारिश और तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। बीते दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से लगभग 4.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.9 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें अमृतसर सबसे ठंडा जिला रहा।

इन 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि फिलहाल मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। सोमवार को अमृतसर में शीतलहर जैसी स्थिति दर्ज की गई, जहां दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बठिंडा में विजिबिलिटी मात्र 80 मीटर रही।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब उत्तर पंजाब को प्रभावित कर रहा है। यह सिस्टम ऊंचाई पर सक्रिय है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 21 जनवरी की रात एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश कर सकता है, जिससे ठंड और बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर से दिल्ली तक बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

तापमान में फिलहाल नहीं होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Exit mobile version