Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

July 3, 2026

पंजाब में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update 3 July: पंजाब में मॉनसून आने के बाद मौसम बदल गया है। बता दें कि राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब के कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान भी पहले से कम हो गया है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस साल मॉनसून 1 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ पहुंचा, जो सामान्य समय से कुछ दिन देर से आया है।

तापमान में आई कमी

बारिश के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से लगभग 2.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। रोपड़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 जुलाई के दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

वहीं, 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच मौसम और अधिक सक्रिय रहने की उम्मीद है। इस अवधि के लिए पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश, आंधी या बिजली गिरने के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और पुराने या कमजोर मकानों के पास न जाएं। साथ ही, पानी भरे हुए और निचले इलाकों में बिना जरूरत जाने से बचें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से सुरक्षित रहा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें