Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिज़ाज, दो दिन भारी बारिश की संभावना, जानें अगले तीन दिनों का मौसम

January 30, 2026

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिज़ाज, दो दिन भारी बारिश की संभावना, जानें अगले तीन दिनों का मौसम

Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय अभी भी कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण ठंड का असर बरकरार है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर यह बारिश हल्की से मध्यम जबकि कहीं-कहीं तेज भी हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। फिलहाल सुबह और शाम को ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है, जिसमें लगभग 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश का नया अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 31 जनवरी के साथ-साथ 2 और 3 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में शीतलहर और कोहरे का खतरा

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई गई है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें