Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में तेज बारिश का अलर्ट, अगस्त की शुरुआत में बढ़ेगी मॉनसून की रफ्तार; जानें मौसम का हाल

July 30, 2026

पंजाब में तेज बारिश का अलर्ट, अगस्त की शुरुआत में बढ़ेगी मॉनसून की रफ्तार; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update 30 July: पंजाब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अगस्त तक भी कई जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।

इस साल जुलाई महीने में पंजाब में सामान्य से कम बारिश हुई है। अब तक जुलाई में करीब 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त के पहले हफ्ते में मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है और अच्छी बारिश हो सकती है।

बारिश से तापमान में आएगी कमी

पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में सबसे कम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :

इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है। गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा:

बठिंडा में 46 मिमी
चंडीगढ़ में 45.6 मिमी
मोहाली में 28.5 मिमी
फरीदकोट में 23 मिमी
अमृतसर में 17.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पठानकोट के थीन डैम इलाके में 17.5 मिमी, बल्लोवाल सौंखरी में 15.3 मिमी और केवीके पठानकोट में 8.5 मिमी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें :

चंडीगढ़ में बारिश की कमी अभी भी बनी हुई है

चंडीगढ़ में 1 जून से 29 जुलाई तक कुल 337.2 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश से करीब 17 प्रतिशत कम है। हालांकि, अगस्त की शुरुआत में बारिश बढ़ने से इस कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर पानी भरने वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें