Punjab Weather Update : पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार आज से मंगलवार तक राज्य के कुछ इलाकों और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। आज खास तौर पर पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आने वाले दिनों में बारिश के आसार
बीते शुक्रवार को पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में यह लगभग औसत के आसपास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य के करीब ही बना रह सकता है। हालांकि 1 फरवरी से मौसम में दोबारा बदलाव होने के संकेत हैं और कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों तक पहुंच चुका है। साथ ही पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सक्रिय हो सकता है, जिसका असर पंजाब और हरियाणा में बारिश के रूप में दिख सकता है।
फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज
राज्य के अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का जैसे जिलों में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम बताई गई है। वहीं होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में 31 जनवरी की रात से लेकर 2 फरवरी तक बारिश होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...