Punjab Weather update : पंजाब में आज से 28 फरवरी तक मौसम सूखा रहेगा। किसी भी तरह की मौसमी गतिविधि नहीं होगी। हालांकि, कुछ जगहों पर कोहरा पड़ सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। भाखड़ा डैम में तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।
अमृतसर में रिकॉर्ड कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, कल सुबह अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया, जिससे विजिबिलिटी 150 मीटर से भी कम हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, दिन में धूप खिलने से तापमान 25.4 से 27.9 डिग्री के बीच रहा।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 25.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 26.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी आठ से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
ये भी पढ़ें:
रात का तापमान सूखा रहेगा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, आज राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

