Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : पंजाब के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Punjab Weather Update 4 August

Punjab Weather Update 4 August

Punjab Weather Update 4 August : पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में फिलहाल किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है।

अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट सहित कई सीमावर्ती और मालवा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और आसपास के क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

अगले तीन दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 अगस्त के लिए फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, इन दिनों भी पूरे पंजाब में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

आगे भी बने रह सकते हैं बारिश के हालात

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 4 से 6 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद
7 से 9 अगस्त के बीच भी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Exit mobile version