Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: गर्मी से मिलेगी राहत! पंजाब में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट जारी; जानें अगले कुछ दिनों का हाल

Punjab Weather Update 4 June

Punjab Weather Update 4 June

Punjab Weather Update 4 June : पंजाब के लोगों को आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने 4 जून से 6 जून तक कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

आज कई जिलों में बारिश के संकेत

बता दें कि बुधवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मौसम पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई दे रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बने मौसमी सिस्टम के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बदलता मौसम देखने को मिल सकता है।

मॉनसून की रफ्तार बढ़ी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इससे आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

5 जून: फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

6 जून: फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फरीदकोट समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

7 जून: फिलहाल मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version