Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में मौसम रहेगा साफ… तेज हवाओं के साथ तापमान में बढ़ोतरी; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

March 5, 2026

Punjab Weather: पंजाब में मौसम रहेगा साफ… तेज हवाओं के साथ तापमान में बढ़ोतरी; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update : पंजाब में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 5.8 डिग्री अधिक है।

बता दें कि सबसे ज्यादा तापमान फिरोजपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान बठिंडा और फिरोजपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है।

कुछ जिलों में चली तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को मोहाली, पटियाला और फरीदकोट में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आज अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :

चंडीगढ़ में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का सीमित असर
मौसम विभाग का कहना है कि 6 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पंजाब पर इसका खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। साथ ही आज भी कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें