Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब के मौसम को लेकर नया अपडेट! इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update 5 August

Punjab Weather Update 5 August

Punjab Weather Update 5 August : पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन सात जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। इन इलाकों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार

आपको बता दें कि अलर्ट वाले जिलों के अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  

6 अगस्त को इन जिलों पर रहेगा ज्यादा असर

6 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट बरकरार रखा है। रूपनगर और मोहाली में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य अलर्ट वाले जिलों में कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, हालांकि वहां किसी प्रकार का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

7 अगस्त को अलर्ट नहीं, लेकिन बारिश जारी रहेगी

7 अगस्त को किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बावजूद फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  

लोगों के लिए सलाह

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खेतों से जुड़े कार्य मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version