Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: एक बार फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने किया इन ज़िलों में बारिश का अलर्ट

February 5, 2026

Punjab Weather Update: एक बार फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने किया इन ज़िलों में बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम जल्द ही बदलाव के दौर से गुजरने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 9 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसका असर 10 फरवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद करीब छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

बीते बुधवार को घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। अमृतसर और पटियाला में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई, जबकि आदमपुर में यह इससे भी कम दर्ज की गई। बठिंडा में भी विज़िबिलिटी केवल 80 मीटर रही। कोहरे की वजह से सड़क यातायात और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

तापमान की बात करें तो राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है। पटियाला और बठिंडा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा लुधियाना में 8.4 डिग्री, पटियाला में 7.0 डिग्री, पठानकोट में 6.0 डिग्री, बठिंडा में 4.9 डिग्री, फरीदकोट में 5.0 डिग्री, गुरदासपुर में 6.0 डिग्री और फिरोजपुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें