Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update : पंजाब में बढ़ी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया 72 घंटे का येलो अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में शीतलहर का कहर तेज हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सख्त ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी रखने को कहा गया है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा कोल्ड वेव का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा कई स्थानों पर आज सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला, हालांकि विज़िबिलिटी बड़ी समस्या नहीं बनी।

अगले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटों में शीतलहर की तीव्रता बढ़ सकती है और इसका दायरा बढ़कर लगभग 11 जिलों तक पहुंच सकता है। राज्य में तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे है। सोमवार शाम दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.9°C कम पाया गया। निकट भविष्य में तापमान में किसी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, कई राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

बारिश की उम्मीद नहीं, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पूरे सप्ताह पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में ठंडी हवाओं के चलते पारा और नीचे जा सकता है।

लोगों के लिए चेतावनी और सुझाव

रात और सुबह के समय बाहर निकलने से बचें।

पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।

हीटर और आग का इस्तेमाल सावधानी से करें।

बुजुर्गों व बच्चों को विशेष सुरक्षा दें।

जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराएं।

Exit mobile version