Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में 3 दिन तक भारी बारिश के आसार, IMD ने 5 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Punjab Rain Alert 7 August

Punjab Rain Alert 7 August

Punjab Weather Update 9 July : पंजाब में मॉनसून इस बार समय से पहले आ गया था, लेकिन अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसी वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 9 जुलाई से अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, आज राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:

डैम में पानी का स्तर फिलहाल सुरक्षित

बीबीएमबी (BBMB) के अनुसार, भाखड़ा और पोंग डैम में लगातार पानी आ रहा है और जरूरत के हिसाब से पानी छोड़ा भी जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों डैम का पानी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। इसलिए फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और चिंता की बात नहीं है।

ये भी पढ़ें:

10 जुलाई के बाद कम होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 9 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के बाद बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इसके बाद भी दो-तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम पहले के मुकाबले ठंडा और सुहावना रहेगा।

Exit mobile version