Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ा गर्मी का प्रकोप… इन 8 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट; जानें आने वाले दिनों का हाल

Punjab Weather Update 9 June

Punjab Weather Update 9 June

Punjab Weather Update 9 June : पंजाब में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर राजस्थान की सीमा से जुड़े जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और संगरूर में सोमवार को हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। इसके अलावा पठानकोट क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

बता दें कि राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य स्तर से काफी ऊपर है। श्री आनंदपुर साहिब सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कई जिलों में बादल छाने, गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

ये भी पढ़ें:

बिजली की मांग में उछाल

तेज गर्मी के चलते बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। राज्य में सोमवार को बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट से अधिक दर्ज की गई। इससे पहले मई महीने में भी बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव

गर्मी और बिजली की बचत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया है। बता दें कि अब 15 जुलाई तक सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, गर्मी से राहत देने के लिए स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिनों का संभावित मौसम

10 जून: राज्य के अधिकांश जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी रहेगी।

11 जून: उत्तरी और मध्य पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी जिलों में गर्मी का प्रभाव जारी रहने के आसार हैं।

12 जून: पंजाब के सभी जिलों में बारिश और तेज़ हवा चल सकती है। इससे गर्मी कुछ कम होगी और तापमान नीचे आने की संभावना है।

Exit mobile version