चंडीगढ़: पंजाब में आज मौसम साफ़ और शुष्क बना रहा। बता दें कि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई, जबकि सुबह के 10 बजे तक में धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य का औसत तापमान लगभग 0.5 डिग्री सेल्सियस घटा है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक बना हुआ है।
बठिंडा: अधिकतम तापमान 35.2°C
पटियाला: 32.6°C
लुधियाना: 31°C
अमृतसर: 30.4°C
पठानकोट: 30.4°C
गुरदासपुर: 31.6°C
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना है, लेकिन हवा में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे वातावरण थोड़ा शुष्क महसूस हो रहा है।
ये भी पढ़ें: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की नई कीमतें आई सामने, जानें अब किस रेट में मिल रहा है सोना?
प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
मौसम के स्थिर रहने के बावजूद, वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। वायुमंडलीय विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब के कई हिस्सों में धुएं और पराली जलाने के कारण AQI स्तर बढ़कर अस्वस्थ श्रेणी में पहुंच गया है। बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की गति धीमी रही, तो आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ सकता है। इससे सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्थिति मुश्किल हो सकती है।

