Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड, तापमान सामान्य से और नीचे जाएगा

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update : पंजाब में आज मौसम शुष्क रहने को लेकर ये जानकरी सामने आयी है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई है, जिसके बाद से हवाएं पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही हैं। मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, कल आदमपुर में सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। हालांकि चंडीगढ़ में थोड़ी राहत देखने को मिली है। हवा की दिशा पश्चिम की ओर होने से वायु प्रदूषण में थोड़ा बदलाव आया है।

चंडीगढ़ में AQI 200 से नीचे बना हुआ है। पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है, जबकि अन्य शहरों में यह 100 से 200 के बीच है।बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आने की संभावना है। बारिश न होने के कारण करीब डेढ़ महीने से उत्तर भारत प्रदूषण से त्रस्त है।

Exit mobile version