Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: IMD ने जारी किया इन 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अन्य में येलो अलर्ट

June 30, 2024

Punjab Weather Update: IMD ने जारी किया इन 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अन्य में येलो अलर्ट

जालंधर : पंजाब में बारिश को लेकर आज रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज और एक जुलाई को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के बाद निवासियों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2-3 दिनों तक आंधी के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में चल रही गर्मी से राहत मिलेगी। अमृतसर और आसपास के इलाकों में दोपहर 3 बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला में भी बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

आईएमडी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अगर पंजाब की बात करें तो 9 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में मानसून ने नहीं बदले हालात

दो दिन पहले पंजाब में मानसून ने दस्तक दी थी। मानसून ने यह एंट्री हिमाचल प्रदेश से पठानकोट के रास्ते की। लेकिन दो दिन से पंजाब में मानसून में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईएमडी का अनुमान है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर बारिश करेगा। आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून अपनी स्थिति बदलेगा और पंजाब के कुछ और राज्यों में सक्रिय हो जाएगा।

जून महीने में बारिश में कमी आई

आईएमडी के मुताबिक, मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। लेकिन, अगर जून महीने की बात करें तो 1 से 29 जून तक पंजाब में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। आमतौर पर इन 29 दिनों में पंजाब में 49.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक सिर्फ 25.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 48% कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें