Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में फिर बरसेंगे बादल… मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Punjab Weather Update पंजाब : पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसका अधिक असर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में देखने को मिलेगा। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में हल्की गिरावट आई है।

14 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, पंजाब के कुछ उत्तरी और मध्य जिलों, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 13 अगस्त तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इसके साथ ही, 14 अगस्त से राज्य में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी 14 अगस्त तक सुप्त रहने के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।

जानें आज का तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 36.8°C अबोहर में दर्ज हुआ।

अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा

चंडीगढ़: 33.1°C
अमृतसर: 35.4°C
लुधियाना: 33.0°C
पटियाला: 31.8°C
गुरदासपुर: 33.5°C
बठिंडा: 36.6°C

बारिश के आंकड़े

लुधियाना: 1.2 मिमी
पटियाला: 0.5 मिमी
होशियारपुर: 0.5 मिमी
अन्य स्थानों पर बहुत कम या कोई बारिश नहीं हुई।

आज का मौसम पूर्वानुमान

अमृतसर: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 26°C-35°C
जालंधर: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 26°C-35°C
लुधियाना: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 26°C-35°C
पटियाला: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 26°C-35°C
मोहाली: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 25°C-34°C

Exit mobile version