Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : पंजाब में बदला मौसम, सुबह-सुबह कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में आएगी कमी

June 15, 2025

Punjab Weather : पंजाब में बदला मौसम, सुबह-सुबह कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में आएगी कमी

Punjab Weather : पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे पंजाब के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सुबह-सुबह राज्य के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। जिससे रविवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। पटियाला, जीरकपुर, चंडीगढ़ के इलाकों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद राज्य में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना-
पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके चलते पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में रातें रहेंगी गर्म-
अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, बरनाला, संगरूर और लुधियाना जिलों के कुछ हिस्सों में लू और गर्म रातें होने की संभावना है।

यहां चलेंगी तेज हवाएं-
इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इस दिन से घटेगा तापमान-
अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद राज्य में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 18 तारीख तक राज्य के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 तारीख के बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज रात विभिन्न स्थानों पर मौसम गर्म रहने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने/बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें