Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी परीक्षा की इसी महीने से होगी शुरुआत, PSEB ने जारी किया शेड्यूल

July 3, 2024

पंजाबी परीक्षा की इसी महीने से होगी शुरुआत, PSEB ने जारी किया शेड्यूल

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से आयोजित की जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा इसी महीने आयोजित की जाएगी। परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी। जबकि परीक्षा के लिए प्रवेश फॉर्म आज बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

बोर्ड की सिंगल विंडो के जरिए 18 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉग इन करके प्राप्त की जा सकती है।

जब विद्यार्थी अपने दस्तावेज लेकर बोर्ड मुख्यालय आएंगे तो उन्हें बोर्ड मुख्यालय में अपना मूल 10वीं का प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और सत्यापित फोटो जमा करवाना होगा। अन्यथा नियमों का पालन न करने वालों के रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। यह विद्यार्थियों को जारी किए जाएंगे।

पीएसईबी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर उनके घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि उन्हें बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर प्राप्त करने होंगे। 24 जुलाई को वेबसाइट पर रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे।

पंजाब में राजभाषा अधिनियम लागू है। पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए दसवीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। इसके लिए पीएसईबी हर तीन महीने में परीक्षा आयोजित करता है ताकि योग्य लोगों को मौका दिया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें