Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में पंजाबी की गोली मारकर हत्या, मामूली बहस के चलते हुई वारदात

कपूरथला: अमेरिकी शहर शिकागो में अमेरिकी मूल के एक अश्वेत व्यक्ति ने शराब की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि, मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कूका तलवंडी हाल निवासी नडाला (कपूरथला) और स्थानीय ग्राम प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष नडाला जत्थेदार के दामाद के रूप में हुई है।

इस संबंध में सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी ने बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहे हैं। वहां उनका अपना स्टोर है, कल रात 10:30 बजे वह स्टोर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अमेरिकी मूल का एक अश्वेत व्यक्ति सामान लेने आया और दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई।

जिसकी वजह से अश्वेत व्यक्ति ने पंजाबी व्यक्ति को गोली मार दी। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई,बताया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस ने आरोपी अश्वेत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और स्टोर को सील कर दिया है।

Exit mobile version