Site icon Dainik Savera Times

Lawrence Bishnoi के नाम से पंजाबी सिंगर जैसमीन को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: भारतीय मूल की इंटरनेशनल पंजाबी सिंगर और अमेरिका में रह रही जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुचते ही विदेशी नंबरों से लेडी सिंगर को धमकी मिली है। शनिवार यानी आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस लेडी सिंगर का लाइव कार्यक्रम है। अमेरिका सिंगर को धमकी भरे फोन कॉल में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जान से मारेंगे। धमकी की फोन कॉल के बाद लेडी सिंगर जो की दिल्ली के पांच सितारा होटल में रुकी है। वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फिलहाल लेडी सिंगर को भी सुरक्षा प्रदान की गई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल के बाहर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।

Exit mobile version