Site icon Dainik Savera Times

Punjabi Singer Rajvir Jawanda सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

Rajvir Jawanda: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, मशहूर पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda के साथ भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है। जवंदा की नाजुक स्थिति को लेकर अब डॉक्टरों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा मोटरसाइकिल से बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन बताया जा रहा है कि गायक मोटरसाइकिल पर सवार थे।

कलाकारों का अस्पताल पहुंचना शुरू
जैसे ही हादसे की खबर फैली, पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकार अस्पताल पहुंचने लगे। गायक कुलविंदर बिल्ला और सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पहले ही मोहाली के अस्पताल पहुंच चुके हैं।

फैंस कर रहे हैं स्वस्थ होने की दुआ
राजवीर जवंदा के फैंस और संगीत जगत में उनके दोस्त उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं और उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ये गाने रहे मशहूर
गौरतलब है कि राजवीर जवंदा ‘कंगनी’ गाने से संगीत जगत में मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को कई पंजाबी गाने दिए, जिन्हें दर्शकों ने सिर उठाकर स्वीकार किया, जिनमें ‘सरदारी’, ‘धीयां’, ‘जम्मे नाल दे’, ‘मावां’, ‘मित्रां ने दिल मांगा’, ‘वीरे दिए सालिए’, ‘सच दसां’, ‘आंखियां’ और ‘जमींदार’ जैसे गाने शामिल हैं।

 

Exit mobile version