Site icon Dainik Savera Times

दुखद खबर: Manila में पंजाबी महिला की गोली मारकर हत्या

फिरोजपुर : मनीला से पंजाब के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां एक पंजाबी मूल की महिला का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम जगनप्रीत कौर है जो कि पिछले 14 साल से पत्नी मनजीत सिंह और बच्चों के साथ फिलीपींस के मनीला में रह रही थी और अपना फाइनेंस बिजनेस चला रही थी। मृतक महिला फिरोजपुर की तहसील जीरा के अंतर्गत ढंडिया की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं मंजीत सिंह का पूरा परिवार कनाडा में रहता है। मंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अपने गांव ढांडियां भारत आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी मनीला में रहकर फाइनेंस का कारोबार संभाल रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार आये और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Exit mobile version