Site icon Dainik Savera Times

दुखद खबर: टैक्सास में सड़क हादसे के दौरान पंजाबी युवक की मौत

फरीदकोट : कनाडा वीजा पर गए गांव ढीमांवाली के युवक की टैक्सास में मौत हो गई। मृतक के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह देयोल की टैक्सास में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई और उसका दोस्त सुखमन सिंह सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गया। परमप्रीत सिंह करीब 6 साल पहले कनाडा गया था। मृतक परमप्रीत सिंह पंजगराई कबीले के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता सुखमंदर सिंह बराड़ का चचेरा भाई था। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, मनप्रीत सिंह धालीवाल पीआरओ, गुरदित्त सिंह सेखों विधायक फरीदकोट, अमोलक सिंह विधायक जैतो, मनतार सिंह बराड़ पूर्व संसदीय सचिव, कुलतार सिंह बराड़ पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, अजयपाल सिंह संधू हलका प्रभारी कोटकपूरा कांग्रेस ने दुख व्यक्त किया।

Exit mobile version