Site icon Dainik Savera Times

कैलिफोर्निया में पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

कपूरथला: जिले से एक दुखद घटना सामने आई है जहां कपूरथला के एक युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार ने मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र 32 साल थी और उसकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला के गांव कूका तलवंडी का रहने वाला था।

मीडिया से बात करते हुए गुरजीत के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था। उसके चाचा ने बताया कि गुरजीत कुछ दिन बाद वापस आने वाला था, क्योंकि 18 अक्टूबर को उसकी शादी होने वाली थी।

चाचा ने बताया कि वह अपना सामान पैक कर रहा था और कल पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, गुरजीत फ्लाइट पकड़ने से पहले गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था, जहां उसे दिल का दौरा पड़ा।

जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा हरजिंदर ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Exit mobile version