Site icon Dainik Savera Times

24 दिन पहले Canada गए पंजाबी नौजवान की मौत

फिरोजपुर के हलका जीरा से 24 दिन पहले कनाडा गए पंजाबी नौजवान की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक नौजवान का नाम 32 वर्षीय प्रिंस अरोड़ा है, जो कनाडा के सरी में रह रहा था। मौत की खबर सुन परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गली दोधियांवाली जीरा के सतीश कुमार अरोड़ा का बेटा प्रिंस अरोड़ा 3 अगस्त को कनाडा गया था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उनकी पत्नी दो साल पहले वीजे की पढ़ाई करने के लिए कनाडा गई थी और पिछले 3 अगस्त को उसने अपने पति को कनाडा का पेपर भेजा था। पिछले शनिवार को उसने अपने परिवार वालों से फोन पर बात भी की थी। रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version