Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 4 और पंजाबी अमृतसर पहुंचे! इन जिलों के रहने वाले है युवक, पढ़े…

February 24, 2025

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 4 और पंजाबी अमृतसर पहुंचे! इन जिलों के रहने वाले है युवक, पढ़े…

Punjabis Deported from America : पंजाब के रहने वाले चार और निर्वासित लोग अमृतसर पहुंचे और समझा जाता है कि ये चारों लोग उन 12 अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल हैं जिन्हें पनामा के रास्ते अमेरिका से लाया गया। अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने उनके पहुंचने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे गुरदासपुर, पटियाला और जालंधर जिलों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से एक वाणिज्यिक उड़ान के जरिए श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि हरप्रीत सिंह और मनिंदर दत्त गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जुगराज सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और जतिंदर सिंह पटियाला जिले के नाभा के रहने वाले हैं।

इससे पहले अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप सरकार की कार्रवाई के बीच पांच, 15 और 16 फरवरी को सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों के तीन जत्थों को अमेरिका से वापस भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें