Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की साइकिलिस्ट बेटियों ने रचा इतिहास; 7 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता स्वर्ण पदक

पटियाला : रांची के साइकिलिंग वेलोड्रोम में चल रही 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर और 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के दौरान पंजाब की सब-जूनियर बालिका टीम ने स्प्रिंट स्पर्धा में 1 मिनट 16 सेकंड का समय दर्ज करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। विजेता टीम में पटियाला की गुनतास संधू की भागीदारी ने जिले के खेल प्रेमियों को भी गौरवान्वित किया है।

साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि विजेता टीम में गुनतास संधू, प्रीति शाह, जपनीत कौर और पलकप्रीत कौर शामिल थीं। पटियाला की गुनतास संधू, गुरमीत सिंह और पूनमदीप कौर की बेटी हैं। उनकी साथी खिलाड़ी लुधियाना की प्रीति शाह, गणेश शाह और रेणु देवी की बेटी हैं। अमृतसर की जपनीत कौर, जगदीप सिंह और सुखजिंदर कौर की बेटी हैं, जबकि पलकप्रीत कौर, बलजिंदर सिंह और हरप्रीत कौर की बेटी हैं।

इस उपलब्धि पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल, महासचिव जगदीप सिंह काहलों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, मुख्य संरक्षक दर्शन सिंह धालीवाल यूएसए, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह, महासचिव मनिंदरपाल सिंह, एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुखजिंदर सिंह और ओलंपियन गुरजीत कौर ने खिलाडि़यों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगी टीम को बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version