Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत में लगी भीषण आग में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई मौत, भारत लाया जा रहा शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

June 15, 2024

कुवैत में लगी भीषण आग में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई मौत, भारत लाया जा रहा शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

होशियारपुर (सुरिंदर ) : कुवैत में बिल्डिंग में लगी भीषण आग में होशियारपुर के काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत की खबर सामने आई है। वो पिछले 25 साल से अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे और अपने परिवार का अच्छे से गुजर-बसर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हिम्मत राय अकेला कमाने वाला था और उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं, बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है।

आपको बता दे कि हिम्मत रॉय की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही मृतक की पत्नी और दामाद ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत रॉय 25 साल से अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे और परिवार अच्छे से गुजर-बसर कर रहा था उन्होंने बताया कि हिम्मत राय का एक बेटा और दो बेटियां हैं, बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है।

हिम्मत राय के दामाद ने भरी आंखों से दुख व्यक्त करते हुए कहा कि होशियारपुर के तहसीलदार ने कल ही उन्हें मृतक हिम्मत राय के भारत आने की जानकारी दी थी। लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उन तक नहीं पहुंचा है। परिवार में हिम्मत रॉय अकेले कमाने वाले थे और अब उनके बेटे अर्शदीप का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें