Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की लैंड पूलिंग पॉलिसी दिल्ली वालों की मनी मेकिंग पॉलिसी है : बिक्रम मजीठिया

लुधियाना Money making policy: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में शिरोमणी अकाली दल के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की एंट्री हो गई। मजीठिया बुधवार को लुधियाना पहुंचे और उन्होंने बाड़ेवाल में शरणजीत सिंह ढिल्लों के घर पर प्रैस कांफ्रैंस की। प्रैस कांफ्रैंस में बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना में 24 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण किए जाने पर सरकार को जमकर घेरा। मजीठिया ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के लिए बनी लैंड पूलिंग पॉलिसी पंजाब सरकार ने नहीं बल्कि दिल्ली की शराब पॉलिसी बनाने वालों ने तैयार की है।

उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी मनी मेकिंग पॉलिसी है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री और रियल एस्टेट कारोबार में दिल्ली वालों को पैसा दिखा तो उन्होंने पीपीसीबी और रैरा के चेयरमैन दिल्ली वालों को बनाकर बैठा दिया। मजीठिया ने कहा कि इंडस्ट्री ने जो भी काम करने हैं उसके लिए पीपीसीबी के पास जाना है और वहीं से उन्हें एनओसी लेनी है। इसी तरह पंजाब के रियल एस्टेट कारोबारी को अगर कोई कॉलोनी काटनी है तो उसे रैरा अथॉरिटी के पास जाना पड़ेगा। मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार पर कर्ज चार लाख करोड़ से ज्यादा का हो गया है।

Exit mobile version