Site icon Dainik Savera Times

फिर विवादों में घिर सकता है पंजाब का शराब कारोबारी बजाज

शराब कारोबारी चरणजीत सिंह बजाज एक बार फिर से विवादों में घिर सकता है। जानकारी है कि बजाज इस समय चंडीगढ और मोहाली में शराब के ठेके चला रहा है। दैनिक सवेरा को सूत्रों से जानकारी मिली है कि किसी भी समय बजाज पर कार्रवाई हो सकती है हालाकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बजाज पर कौन सा विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्ष पहले बजाज के ठिकानों पर ईडी दस्तक दे चुकी है। यब दबिश ईडी ने बैंक फ्रोड केस में दी थी।

मामला लगभग 73 करोड के बैंक फ्रोड से जुडा था। अब देखना होगा कि इस दफा बजाज पर कौन सा विभाग दबिश देता है इसके बाद ही यह पूरा मामला साफ हो पाएगा। बता दें कि चरनजीत सिंह बजाज शराब कारोबार में जाना-माना नाम है। जाना माना नाम होने के अलावा उनका विवादों से भी पुराना नाता है चाहे वह बैंक फ्रोड मामला हो या स्टेट एक्साईज विभाग से उनकी तनातनी। वह कई दफा सुर्खियों में रहे हैं। दैनिक सवेरा जल्द इस मामले को लेकर और नए खुलासे करेगा।

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

Exit mobile version