लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा लडोवाल टोल प्लाजा जनवरी महीने में दूसरी बार प्रदर्शनकारियों ने फ्री कर दिया। 12 जनवरी को कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान संगठनों ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दोपहर 11 से 3 बजे तक गाड़ियों की फ्री पासिंग करवाई थी। अब 26 जनवरी को भारतीय किसान मजदूर यूनियन व भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने ससराली में बांध के निर्माण, राहों रोड सड़क बनाने व रेहड़ी फड़ियां हटाने की मांग को लेकर 12 से 4 बजे तक टोल फ्री रखा।
अब दोनों यूनियनों ने तीसरी बार 8 फरवरी को टोल फ्री करने का अल्टीमेटम दे दिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि धरने पर पहुंचे अफसरों ने 2 फरवरी तक ससराली बांध का काम शुरू करवाने का भरोसा दिलाया है। वह अपने वादे पर पूरे नहीं। दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि ससराली में बांध को टूटे कई महीने हो चुके हैं। बांध में कई किसानों की जमीनें बह गईं।
हलका विधायक के तौर पर मंत्नी हरदीप सिंह मुंडियां व प्रशासन बांध के निर्माण के लिए हर बार नई तारीख तेरे दे देते हैं, जबकि बांध का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे आसपास के गांव में खतरा मंडरा रहा है और जिन किसानों की जमीन पानी में बह गई है, वह हताश हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंदरबीर सिंह कादियां ने कहा कि तीन-चार बार प्रशासन को बांध निर्माण के लिए मांग पत्न दिए जा चुके हैं लेकिन वह हर बार टेंडर लगाने की बात कह देते हैं। क्या यह टेंडर तब लगेगा जब एक बार फिर से पानी गांव में घुस जाएगा।

