Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब का मौसम हुआ सुहाना, IMD ने इन 8 जिलों में जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जाने आज के मौसम का हाल

Punjab Weather Update: आज पंजाब का मौसम सुबह से सुहाना बना हुआ है। बारिश के कारण लोगो को चिपचिपाहट वाली गर्मी से रहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही आज देश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से मानसून की कमी के कारण प्रदेश का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

IMD ने किया बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये ऑरेंज अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, संगरूर और मनसा के लिए हैं। वहीं बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शुक्रवार को यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों तक ही सीमित रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण पंजाब और हरियाणा में नमी वाली हवाएं नहीं पहुंच पाई हैं। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। बता दे कि पंजाब में 1 जून से 30 जुलाई तक 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि हरियाणा में 42% कम, चंडीगढ़ में 57% कम और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 34% कम बारिश हुई। जिसके चलते इन राज्यों को रेड जोन में रखा गया है।

Exit mobile version