मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने पंजाब में सस्ती और स्थायी बिजली का सपना साकार कर दिखाया है। जुलाई 2022 शहर घरेलू उपभोक्ताकोंं 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, औसतन हर घर को 1500 से 2000 रुपये मासिक बचत होर ही है। जालंधर की गुरमीत कौर कहती हैं, “पहले हर महीने 2000 रुपये बिल आता था, अब जीरो बिल आने से वही राशि बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर पाती हूँ।”
कृषि क्षेत्र को भी इस नीति से सीधा लाभ मिला है। फतेहगढ़ साहिब के किसान अमरीक सिंह बताते हैं कि अब सिंचाई कार्य के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है, जिससे जनरेटर और डीजल पर खर्च कम हुआ है।
राज्य की ऊर्जा क्षमता बढ़ा ने के लिए सरकार ने तरनतारन स्थित 540 मेगावाट के गोइंदवाल थर्मल प्लांट का अधिग्रहण किया है, जिसे अब श्री गुरु अमरदास थर्मल पावर प्लांट नाम दिया गया है। 1,100 एकड़ में फैला यह प्लांट पंजाब की आत्मनिर्भर ऊर्जा योजना की रीढ़ साबित हो रहा है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ मुफ्त बिजली नहीं, बल्कि ऐसी ऊर्जा व्यवस्था बनाना है जो जनता के जीवन को आसान और राज्य की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाए।”

