पंजाब डेस्क: नवांशहर दोआबा स्थित आर.के. आर्य कॉलेज ने खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के साथ साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पुनीत अनेजा ने बताया कि कॉलेज में कई तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं, साथ ही कॉलेज ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
नवांशहर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रवीण सरीन ने कॉलेज के साथ एक समझौते के तहत घोषणा की कि कॉलेज की क्रिकेट टीम या कॉलेज में एडमिशन लेने वाला कोई भी छात्र जो क्रिकेट खेलना चाहता है, उसे नवांशहर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हर तरह की मुफ्त कोचिंग और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इंदर रलन (25 साल का अनुभव), छलिंदर सिंह, मोहित धीर, जतन कुमार और सिमरन जैसे अनुभवी कोच खिलाड़ियों को कोचिंग देते हैं।
प्रवीण सरीन जी ने बताया कि लड़कों के लिए अंडर-16, 19, 23 और सीनियर कैटेगरी में मुकाबले होते हैं, जबकि लड़कियों की कैटेगरी में अंडर-16, 19, 23 और सीनियर लेवल के मुकाबले होते हैं जो फरवरी से अक्टूबर तक चलते हैं।
यह क्रिकेट एसोसिएशन साल 2000 से खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं दे रहा है। यह एसोसिएशन अलग-अलग मुकाबले आयोजित करके खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देता है। कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफेसर केवल कृष्ण ने छात्रों को खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का संदेश दिया।
इस मौके पर कॉलेज मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट विनोद भारद्वाज और सेक्रेटरी श्री सुशीलपुरी ने भी छात्रों को खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का संदेश दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...