Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

राधा स्वामी डेरा ब्यास से जुड़ी संगत के लिए खास खबर, सामने आया चौंका देने वाला मामला

July 17, 2025

राधा स्वामी डेरा ब्यास से जुड़ी संगत के लिए खास खबर, सामने आया चौंका देने वाला मामला

पंजाब डेस्क: राधा स्वामी डेरा ब्यास से जुड़ी श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। डेरा ब्यास के नाम पर एक बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर हुआ है, जिसने श्रद्धालुओं को चौंका कर रख दिया है।

आपको बता दें कि, डेरा ब्यास के नाम पर एक नकली वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन दान लेने की कोशिश की जा रही है। यह फर्जी वेबसाइट न केवल राधा स्वामी संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है, बल्कि सीधे तौर पर भोले-भाले श्रद्धालुओं को आर्थिक धोखाधड़ी में फंसाने का प्रयास भी है।

-लोगों से माँगा जा रहा दान

जानकारी के अनुसार, इस वेबसाइट पर पंजाब नेशनल बैंक के खातों का विवरण देकर ‘डेरा ब्यास सोसायटी’ के नाम पर दान मांगा जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि डेरा ब्यास ने कभी भी किसी प्रकार की ऑनलाइन दान प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

डेरा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संस्था द्वारा दान केवल प्रत्यक्ष रूप से, संगत के बीच, भक्ति और सेवा भावना से किया जाता है। ऑनलाइन माध्यमों से दान मांगने का कोई भी प्रयास डेरा की नीतियों और परंपराओं के खिलाफ है।

-संस्था ने की अपनी संगत से अपील

संस्था ने देश-विदेश में फैली अपनी संगत से अपील की है कि वे इन फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और किसी भी अनधिकृत लिंक या बैंक विवरण पर भरोसा न करें। अगर किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत संबंधित स्थानीय प्रशासन या साइबर क्राइम विभाग को इसकी सूचना दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें